क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
बाल झड़ने के पीछे न्यूट्रिएंट्स की कमी, स्ट्रेस, मोटापा, प्रदूषण और कई बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं.
अक्सर लोग हेयर फॉल के लिए खानपान को कोसते हैं, लेकिन इसकी एक बड़ी वजह थायरॉइड हार्मोन्स में गड़बड़ी भी है.
थायरॉइड हार्मोन्स (T3 और T4) बालों के रोम यानी हेयर फॉलिकल्स के विकास और ग्रोथ साइकिल को सीधे प्रभावित करते हैं.
बालों के बढ़ने के मुख्य चरणों (एनाजेन, कैटाजेन और टेलोजेन फेज) पर हार्मोनल असंतुलन का गहरा असर पड़ता है.
इस स्थिति में थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती, जिससे बाल रूखे, बेजान होकर झड़ने लगते हैं.
बाल झड़ने के साथ थकान, वजन बढ़ना, ठंड ज्यादा लगना, रूखी त्वचा और सुस्ती जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.
जब ग्रंथि जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाती है, तब भी बाल पतले हो सकते हैं और पूरे सिर से तेजी से झड़ सकते हैं.
केवल बाल झड़ने के आधार पर थायरॉइड की पुष्टि नहीं की जा सकती, इसके लिए शरीर के अन्य बदलावों को भी देखना जरूरी है.
अगर बाल झड़ने के साथ वजन, ऊर्जा या तापमान से जुड़े बदलाव दिखें, तो डॉक्टर से मिलकर तुरंत थायरॉइड की जांच कराएं.