महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क

महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़ें और बालों की सेहत के लिए घर पर चुकंदर का नेचुरल हेयर मास्क ट्राई करें.

इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक छोटा चुकंदर, दो चम्मच दही और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होगी.

सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें, छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीसें और छन्नी से रस छानकर निकाल लें.

अब इस चुकंदर के रस में अपनी पसंद के अनुसार दही और नारियल तेल अच्छी तरह मिला लें.

चुकंदर का रंग कपड़ों पर लग सकता है, इसलिए पुराने कपड़े पहनें और हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल करें.

मास्क लगाने से पहले बालों को सुलझा लें और ब्रश या हाथों की मदद से छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर इसे लगाएं.

पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो एलर्जी या जलन से बचने के लिए त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें.

पहली बार इसे थोड़ी देर ही रखें और बाद में किसी माइल्ड शैंपू व पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें.

स्कैल्प पर घाव या जलन होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें और इसे आंखों में जाने से बचाएं.