Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
सर्दियों में घर के आंगन और बालकनी को गेंदे के पीले फूलों से महकाना हर किसी को पसंद होता है.
अक्सर सही देखभाल न मिलने पर गेंदे के पौधे में केवल 4-5 फूल ही आते हैं या उनका आकार छोटा रह जाता है.
माली के अनुसार सही समय पर प्रूनिंग और बायो पोटाश का इस्तेमाल करने से पौधा ढेरों फूलों से भर जाता है.
पौधे में शुरुआत में आने वाले 1-2 फूलों को कैंची से काटकर हटा दें ताकि पौधे की ऊर्जा नई कलियां बनाने में लगे.
शुरुआती फूल काटने से पौधे में कई सारी नई टहनियां और शाखाएं फूटने लगती हैं.
प्रूनिंग के बाद पौधे को 8 से 10 इंच के बड़े गमले में रिपॉट करें ताकि जड़ों को फैलने की पूरी जगह मिले.
बड़े गमले और सही ग्रोथ से पौधा काफी घना हो जाता है और एक ही पौधे में 10-12 नई शाखाएं बन जाती हैं.
1 लीटर पानी में आधा चम्मच बायो पोटाश मिलाकर घोल बनाएं और कली बनने से पहले पौधे पर स्प्रे करें.
पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की सीधी धूप दें और मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने पर ही पानी डालें.