हर वक्त रहती है थकान और कमजोरी? हो सकती है इस जरूरी हार्मोन की कमी

सुबह उठने के बाद भी अत्यधिक थकान महसूस होना कोर्टिसोल की कमी का मुख्य संकेत हो सकता है.

इसे 'स्ट्रेस हार्मोन' कहा जाता है, जिसका निर्माण किडनी के ऊपर स्थित एड्रिनल ग्लैंड्स में होता है.

जब एड्रिनल ग्लैंड्स पर्याप्त कोर्टिसोल नहीं बना पातीं, तो इस स्थिति को एड्रिनल इनसफिशिएंसी कहा जाता है.

इस समस्या में सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के काम करने में भी अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है.

कोर्टिसोल की कमी से शरीर में ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिससे अचानक चक्कर आने लगते हैं.

बिना किसी प्रयास या डाइटिंग के अचानक तेजी से वजन कम होना इस बीमारी का एक बड़ा लक्षण है.

मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने के कारण भूख कम लगती है, जिससे पेट दर्द और मतली जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

यह हार्मोन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिसकी कमी से हाइपोग्लाइसीमिया का जोखिम बढ़ता है.

ये लक्षण दूसरी बीमारियों में भी दिख सकते हैं, इसलिए खुद से अनुमान लगाने के बजाय डॉक्टर से जांच जरूर कराएं.