घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद: आसान रेसिपी नोट करें

गुरुद्वारे में मिलने वाले कड़ा प्रसाद की खुशबू और मुलायम स्वाद को अब आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

इसे बनाने के लिए न तो महंगी सामग्री चाहिए और न ही किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत है.

1 कप गेहूं का आटा, 1 कप देसी घी, 1 कप चीनी और 3 कप पानी तैयार रखें.

पैन में 3 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर घुलने तक गर्म करें, फिर गैस बंद कर पानी को गर्म रखें.

भारी तले की कड़ाही में घी गर्म कर गेहूं का आटा डालें और धीमी-मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.

आटे को करीब 10 से 15 मिनट तक भूनें, जब तक उसमें से सौंधी खुशबू और सुनहरा भूरा रंग न आ जाए.

आटा भुन जाने पर गैस धीमी करें और गर्म चीनी वाला पानी डालते हुए कलछी से लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें.

मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही छोड़ने लगे और घी ऊपर दिखने लगे.

तैयार स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद की आंच बंद करें और गरमा-गरम परोसकर इसके स्वाद का आनंद लें.