20 रुपये और 'सच्चा सौदा': गुरु नानक देव जी की प्रेरक कथा

पंचांग के अनुसार 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी की 557वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जा रही है, जिनका जीवन मानवता और सेवा की मिसाल है.

भाई बाला वाली जनमसाखी के अनुसार, गुरु नानक देव जी के पिता मेहता कालू चाहते थे कि वे व्यापार में रुचि लें और सांसारिक जिम्मेदारियां समझें.

इसी उद्देश्य से पिता ने गुरु नानक देव जी को 20 रुपये दिए और बाजार जाकर कोई लाभदायक व 'अच्छा सौदा' करने के लिए कहा.

व्यापार के लिए निकलते समय रास्ते में गुरु नानक देव जी की मुलाकात कुछ ऐसे साधुओं से हुई जो कई दिनों से भूखे थे.

साधुओं की दयनीय हालत देखकर गुरु नानक देव जी का हृदय पसीज गया और उन्होंने व्यापार करने का विचार छोड़ दिया.

उन्होंने पिता से मिले पूरे 20 रुपये खर्च करके उन भूखे साधुओं के लिए भरपेट भोजन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर दी.

खाली हाथ घर लौटने पर जब पिता नाराज हुए, तो नानक जी ने कहा कि भूखों को भोजन कराना ही दुनिया का सबसे 'सच्चा सौदा' है.

पाकिस्तान के चूहड़ काना क्षेत्र में आज भी 'गुरुद्वारा सच्चा सौदा साहिब' स्थित है, जो इस महान सेवा भावना की याद दिलाता है.

यह प्रेरक प्रसंग सिखाता है कि जरूरतमंदों की मदद ही सबसे बड़ा धर्म है और सेवा का मूल्य किसी भी आर्थिक लाभ से कहीं अधिक है.