बच्चे की जगह पेट, क्यों बदल रही कपल्स की दुनिया?
आज कई कपल्स शादी के बाद बच्चे के बजाय डॉग या कैट के साथ अपनी छोटी और खुशहाल दुनिया बसा रहे हैं.
कपल्स घूमने, काम करने और जीने का तरीका खुद तय करना चाहते हैं, क्योंकि बच्चे आने के बाद रूटीन में बड़े बदलाव आते हैं.
बच्चे की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए कई कपल्स खुद को अभी तैयार नहीं मानते.
डॉग या कैट की शरारतें और प्यार घर को गुलजार रखते हैं और वे परिवार के खास सदस्य बन जाते हैं.
कपल्स अपने पेट्स के लिए कपड़े खरीदते हैं, साथ घूमते हैं और जन्मदिन भी मनाते हैं.
दोनों पार्टनर्स के वर्किंग होने पर ऑफिस, घर और बच्चे को पूरा समय देने के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है.
महंगाई, ईएमआई और परवरिश के बढ़ते खर्च के बीच कई कपल्स पहले आर्थिक रूप से मजबूत होना या कम खर्च वाली लाइफ चुनना पसंद करते हैं.
'लोग क्या कहेंगे' की परवाह छोड़े बिना कपल्स अब आपसी सहमति और अपनी खुशी को प्राथमिकता दे रहे हैं.
बच्चा करना है या नहीं, यह पूरी तरह कपल का निजी फैसला है, जिसे बिना किसी दबाव के लेना चाहिए.