रोटी खाते ही खुजली या पेट दर्द? जानें Wheat Allergy के संकेत और बेस्ट विकल्प

गेहूं या उससे बनी चीजें खाने के बाद खुजली, पित्ती, होंठों या चेहरे पर सूजन, पेट में ऐंठन, उल्टी या सांस लेने में तकलीफ Wheat Allergy के लक्षण हो सकते हैं.

इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गेहूं के प्रोटीन को नुकसानदायक मानकर उसके खिलाफ प्रतिक्रिया करने लगता है, और पारिवारिक इतिहास होने पर जोखिम बढ़ सकता है.

कुछ मामलों में एनाफिलैक्सिस जैसी गंभीर प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसमें गले या जीभ में सूजन और सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत इमरजेंसी मदद जरूरी है.

पेट दर्द या असहजता हर बार गेहूं एलर्जी नहीं होती; सीलिएक डिजीज और नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसिटिविटी अलग स्थितियां हैं, इसलिए सही जांच जरूरी है.

गेहूं एलर्जी इम्यून प्रतिक्रिया है, सीलिएक डिजीज एक ऑटोइम्यून स्थिति है जिसमें ग्लूटेन से छोटी आंत को नुकसान होता है, जबकि ग्लूटेन सेंसिटिविटी में पाचन संबंधी लक्षण दिखते हैं.

चावल प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है और इसे खिचड़ी, उबालकर या चावल की रोटी के रूप में दाल-सब्जी के साथ संतुलित आहार में लिया जा सकता है.

ज्वार का आटा भी प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री है और फाइबर व पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे रोटी बनाकर अन्य सुरक्षित खाद्य पदार्थों के साथ खाया जा सकता है.

बाजरे में फाइबर और मिनरल्स होते हैं और यह भी गेहूं की रोटी का विकल्प बन सकता है, बशर्ते मात्रा और सेवन आपकी सेहत व पाचन के अनुकूल हो.

रागी (फिंगर मिलेट) ग्लूटेन फ्री होने के साथ कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जिससे रोटी या डोसा बनाकर संतुलित डाइट के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह ली जा सकती है.