बाल्टी भरकर दूध देगी गाय-भैंस, जानिए बड़ा नुस्खा
सर्दी या ऑफ-सीजन में पशुओं को 'साइलेज' खिलाने से गाय-भैंस के दूध उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है.
पशुपालक घर पर ही मक्का, ज्वार, बाजरा या नेपियर घास से 525 से 860 रुपये की लागत में 100 किलो साइलेज बना सकते हैं.
100 किलो तैयार साइलेज बनाने के 110 से 120 किलो हरे चारे की जरूरत होती है. मक्का की फसल को दाने दूधिया होने पर ही काटें.
कटाई के बाद हरे चारे को 3-4 घंटे धूप में सुखाएं, ताकि नमी 65-70% रह जाए. मुट्ठी में दबाने पर हल्की नमी दिखे, पर पानी की बूंद न टपके.
नमी संतुलित होने के बाद चारे को कुट्टी मशीन से 1 से 2 इंच के छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे चारे को दबाकर भरना आसान होता है.
2-3 लीटर गुनगुने पानी में 1.5 से 2 किलो गुड़ और 500 ग्राम नमक मिलाकर घोल बनाएं. इसे कटे हुए चारे पर छिड़ककर अच्छी तरह मिला दें.
अब इस चारे को प्लास्टिक ड्रम, बैग या गड्ढे में भरें. हर 6-8 इंच चारा डालने के बाद पैरों या भारी लकड़ी से दबाकर अंदर की हवा निकाल दें.
पात्र पूरा भरने पर ऊपर मोटी प्लास्टिक शीट लगाएं. बैग में दोहरी गांठ बांधें और ड्रम या गड्ढे को मिट्टी या टेप से पूरी तरह सील कर दें.
साइलेज बनाने के लिए हमेशा साफ और स्वस्थ चारे का ही उपयोग करें. फफूंद लगे या सड़े हुए चारे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
तैयार साइलेज का बैग खोलने के बाद भी उसमें हवा न जाने दें. सही तरीके से बना यह साइलेज साल भर पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराता है.