ठंड में बर्तन धोने से लगता है डर? ये 9 आसान जुगाड़ बचाएंगे हाथ और वक्त
सर्दियों में ठंडे पानी में हाथ डालते ही ठंड लगती है और त्वचा रूखी हो जाती है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से यह काम बेहद आरामदायक हो सकता है.
बर्तन धोने से पहले ग्लव्स पहनने से हाथ सीधे ठंडे पानी और साबुन के संपर्क में नहीं आते, जिससे ठंड और रूखेपन दोनों से बचाव होता है.
अगर ग्लव्स उपलब्ध नहीं हैं, तो बिना छेद वाली मोटी पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा सकता है, बस ध्यान रखें कि अंदर पानी न जाए.
बहुत ठंडे पानी के बजाय हल्के गुनगुने पानी से बर्तन धोने पर हाथों को ठंड नहीं लगती और बर्तनों की चिकनाई भी आसानी से निकल जाती है.
खाना खाने के बाद बर्तन जमा रखने से बाद में ज्यादा समय लगता है और हाथ देर तक पानी में रहते हैं, इसलिए इन्हें तुरंत धोना बेहतर है.
ज्यादा चिकने बर्तनों में थोड़ा गुनगुना पानी और डिशवॉश लिक्विड डालकर कुछ देर छोड़ दें, इससे चिकनाई आसानी से निकल जाएगी.
बर्तन धोने के बाद हाथों को अच्छी तरह पोंछें और उन पर मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाएं ताकि त्वचा रूखी न पड़े.
काम शुरू करने से पहले कपड़ों की आस्तीन ऊपर कर लें, इससे पानी के छींटों से कपड़े गीले होने से बचेंगे.
बर्तन धोने के बाद उन्हें स्टैंड या टोकरी में रखें और नीचे पानी निकलने की जगह बनाएं, ताकि वे जल्दी सूखें और बार-बार पोंछना न पड़े.