2025 का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें Chandra Grahan से जुड़ी हर जानकारी
साल का दूसरा और भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को आज 7 सितंबर रविवार को रात में लगेगा.
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में इसे देखा जा सकेगा. इसका सूतक भी मान्य होगा. आइए जानते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल कब से लगेगा?
यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और सबसे खास बात यह है कि इसे भारत के अधिकांश हिस्सों में साफ़ तौर पर देखा जा सकेगा.
आज का चंद्र ग्रहण रात में 09:58PM पर लगेगा. दृक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श रात में 08:59PM पर होगा और प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 09:58PM पर होगा.
सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही है और चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव लोगों पर पड़ता है.
यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण है. खग्रास की शुरूआत रात 11:01 पी एम पर होगी. इसका परमग्रास रात 11:42 पी एम पर होगा और समापन देर रात 12:22 ए एम पर होगा.
सूतक काल चंद्र ग्रहण के प्रारंभ समय से 9 घंटे पहले ही लगेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल की शुरुआत 07 सितंबर को दोपहर 12:57PM पर शुरू होगा और समापन 08 सितंबर को देर रात 1:26AM तक होगा.
सूतक काल में शुभ कार्य, भोजन बनाना, भोजन करना, स्नान, दान, सोना, पूजा पाठ आदि सब बंद रहता है. लेकिन सूतक काल के ये नियम बालक, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं और अस्वस्थ लोगों पर लागू नहीं होता है. उनके के लिए सूतक काल शाम 06:36 पी एम से लगेगा.
आज कका चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा.
चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर घर और मंदिर की साफ-सफाई करें, घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें, पूजा-अर्चना करें और चंद्र देव के नामों का जप करें.