क्या 2 अगस्त को अंधेरे में डूब जाएगी पूरी दुनिया? यहां जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 को "सोलर ईक्लिप्स" (सूर्य ग्रहण) के कारण पूरी धरती लगभग छह मिनट के लिए अंधेरे में डूब जाएगी

नासा (NASA) और अन्य खगोलीय एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अगस्त 2025 में भारत में कोई सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा

इस महीने में सूर्य और चंद्रमा की कोई ऐसी खगोलीय स्थिति नहीं है जो सूर्यग्रहण का दृश्य उत्पन्न करे

अगला  पूर्ण सूर्यग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा, लेकिन यह भारत से आंशिक रूप से ही दिखाई देगा. 2025 में अगला आंशिक सूर्यग्रहण 21 सितंबर को होने वाला हैं

 वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या कहता है? सूर्यग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं

हर सूर्यग्रहण को पूरी दुनिया से नहीं देखा जा सकता है. यह सिर्फ उसी इलाके में नजर आता है जहां यह संरेखण आकाश में बनता है