जुलाई की इस तारीख तक रहेगी मंगल-केतु की खतरनाक युति,  ये राशियां रहे सतर्क

वर्तमान समय में मंगल और केतु की युति सिंह राशि में बनी हुई है, जो 28 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह संयोग 'कुंजकेतु योग' कहलाता है और इसे अशुभ माना गया है

ज्योतिषविदों का कहना है कि यह युति अग्निकांड, भूकंप, विस्फोट, वायुयान दुर्घटनाओं, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना बढ़ा सकती है

मंगल अग्नि, युद्ध, ऊर्जा और क्रोध का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि केतु अप्रत्याशित घटनाओं, रहस्य और छिपे खतरे का कारक है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो परिणाम अक्सर खतरनाक होता हैं

विशेष रूप से सिंह, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है तथा उनके स्वास्थ्य, धन और संबंधों में तनाव की संभावना भी है

ज्योतिषाचार्य हनुमान चालीसा, बजरंग बाण के पाठ, मौन साधना और अग्नि सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं

तथा इस दौरान प्रशासन और आम जनता दोनों को इस अवधि में सतर्कता बरतने की जरूरत है