Raksha Bandhan 2024: भाई को बांधें राशि-अनुसार राखी, जीवन होगा खुशहाल 

मेष राशि मेष राशि का स्वामी मंगल है. ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा. 

aries

वृषभ राशि रक्षा बंधन के दिन वृषभ राशि के जातकों को नीले रंग की राखी बांधना शुभ साबित होगा. 

मिथुन राशि रक्षा बंधन के अवसर पर मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए. 

कर्क राशि रक्षा बंधन के दिन कर्क राशि से जुड़े लोग अगर सफेद रंग की राखी बांधेंगे तो शुभ रहेगा. 

सिंह राशि रक्षा बंधन के दिन सिंह राशि वालों को सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधना अत्यंत शुभ साबित होगा. 

कन्या राशि कन्या राशि पर बुध ग्रह का स्वामित्व रहता है. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए.

तुला राशि तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. ऐसे में रक्षा बंधन के दिन इस राशि के लोगों को चमकीले या सफेद रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि  का स्वामी मंगल है. ऐसे में रक्षा बंधन के दिन लाल या केसरिया रंग की राखी बांधना अच्छा रहेगा.

धनु राशि धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को रक्षा बंधन के दिन पीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा. 

मकर राशि इस राशि के स्वमी शनि महाराज हैं. इसलिए, रक्षा बंधन के दिन मकर राशि से जुड़े लोगों को नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा.

कुंभ राशि शनि देव इस राशि के स्वामी हैं. ऐसे में रक्षा बंधन के दिन कुंभ राशि से जुड़े लोगों को नीले रंग की राखी बांधना अच्छा रहेगा.  

मीन राशि मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं. ऐसे में मीन राशि के जातकों को रक्षा बंधन के दिन पीले या सुनहरे रंग की राखी बांधना शुभ साबित होगा.