इस रक्षाबंधन बदलें भाई की तकदीर, बस सही दिशा में बैठाकर बांधें राखी!

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है. यह दिन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

 इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा

राखी का रेशमी धागा सिर्फ एक सजावटी धागा नहीं, बल्कि बहन की स्नेह, आशीर्वाद और भाई की रक्षा के संकल्प से जुड़ी एक मजबूत डोर होती है

इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं

वास्तु शास्त्र के अनुसार राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए

अगर भाई को पूर्व  या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठाया जाए, तो उसका जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है. यह दिशाएं शुभ मानी जाती हैं और इनसे व्यक्ति का भाग्य भी प्रबल होता है

इस रक्षाबंधन, सिर्फ राखी ही न बांधें, बल्कि भाई की तरक्की के लिए वास्तु के अनुसार दिशा का ध्यान रखें

इस रक्षाबंधन एक छोटी-सी सावधानी आपके भाई का जीवन बदल सकती है