BSA Bantam 350 लॉन्च, Royal Enfield की टेंशन बढ़ी

लंदन में आयोजित Bike Shed Moto Show में BSA Motorcycles ने अपनी नई Bantam 350 बाइक पेश की हैं 

यह एक 350cc सीगमेंट की रेट्रो आधुनिक रोडस्टर है, जिसे Royal Enfield Hunter 350 जैसे मॉडलों को टक्कर देने के उद्देश्य से बनाया गया है 

BSA Bantam 350 एक प्रसिद्ध नाम को पुनर्जीवित करते हुए थोड़ी पुरानी BSA की पहचान को एक आधुनिक रूप में पेश करती है

 फिलहाल यह केवल यूके और यूरोप के लिए उपलब्ध है, और भारत में इसके आने की संभावनाएँ अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई हैं

यह बाइक Royal Enfield के Hunter 350 और Classic Legends के अपने Jawa 42 FJ सीरिज के सीधे प्रतियोगी के रूप में सामने आई है 

UK में इसकी  कीमत लगभग ₹4.07 से 4.10 लाख  है, जिससे यह BSA की अब तक की सबसे किफायती बाइक बनती है 

Classic Legends ने स्पष्ट किया है कि भारत में फिलहाल अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई योजना नहीं है 

हालांकि ACKO Drive के अनुसार, 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक भारत में लॉन्च की संभावना बनाई जा रही है, और संभावित एक्स‑शोरूम कीमत ₹2.00 से 2.10 लाख के बीच हो सकती है

जबकि Hunter 350 एयर ऑइल कूल्ड इंजन पर आधारित है और करीब 20 bhp देता है, Bantam 350 अधिक पॉवर, लिक्विड कूलिंग और आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ आता है