किडनी बेचकर iPhone खरीदना कितना संभव? जानिए दोनों की कीमत

Apple सितंबर में iPhone 17 लॉन्च करने की तैयारी में है. इसकी कीमत 80 हजार से 1.5 लाख तक जा सकती है.

iPhone का क्रेज ऐसा है कि लोग इसे खरीदने के लिए कई बार कीमती चीजें भी गिरवी या बेंच देते हैं.

ऐसे में एक कहावत (किडनी बेचकर iPhone खरीदना) काफी प्रचलित है.

सोशल मीडिया में दावा भी किया जाता है कि कई लोगों ने iPhone के लिए किडनी बेचने की कोशिश की है.

अब सवाल उठता है कि किडनी की कीमत कितनी होती है? क्या इससे iPhone खरीदा जा सकता है?

किडनी बेचना भारत में गैरकानूनी है. ऐसा करने और करवाने वाले को गंभीर सजा हो सकती है.

हालांकि, इसका अवैध करोबार किया जाता है. कई बार पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा भी किया है.

मीडिया रिपोर्ट और पकड़े गए लोगों के अनुसार, एक किडनी की कीमत 2 लाख से 5 लाख रुपये या अधिक हो सकती है.

हालांकि, भारत में दान से किडनी ट्रांसप्लांट कराया जा सकता है. इसकी लागत 3 से 12 लाख रुपये आती है.

एक बात साफ है कि किडनी की कीमत पर iPhone आ सकता है लेकिन इससे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.

हमारी राय है कि आप अपने पैसों के हिसाब से फोन उपयोग करें. किसी भी गैरकानूनी काम से बचें.