अब चाबी नहीं, पासवर्ड से स्टार्ट होगी बाइक! 

बाइक की चाबी खो गई? अब चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि Kinetic DX ने भारतीय बाजार में पेश किया है एक ऐसा स्कूटर जो चाबी नहीं, पासवर्ड से स्टार्ट होता है

जी हां, अब वक्त है परंपरागत चाबी को अलविदा कहने का

Kinetic कंपनी ने अपने इस नए मॉडल DX में पासवर्ड प्रोटेक्टेड इग्निशन सिस्टम पेश किया है, जो न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ाता है, बल्कि यह स्कूटर को और भी स्मार्ट बनाता है

इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों को बेहद आकर्षित कर सकते हैं

Kinetic DX की शुरुआती कीमत लगभग ₹65,000 रखी गई है, जिससे यह मिड रेंज स्कूटर के खरीदारों के लिए भी एक अच्छा विकल्प बन सकती है

कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर खासतौर पर शहरी ट्रैफिक और दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है

जहां एक ओर स्मार्टफोन की तरह ही यह स्कूटर भी पासवर्ड से चलता है, वहीं दूसरी ओर इसमें लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं

इससे यदि आपकी स्कूटर चोरी भी हो जाए, तो उसे ट्रैक करना आसान हो जाता है