PM मोदी के लिए चीन ने निकाली खास कार, जानें क्यों है Hongqi L5 इतनी खास!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चीन पहुंचे तो उनका स्वागत बेहद शाही अंदाज में हुआ. उन्हें बिठाया गया चीन की लग्जरी लिमोज़ीन होंग-ची में.
होंग-ची सिर्फ कार नहीं, बल्कि चीन के “राष्ट्रीय गौरव” और “मेड इन चाइना” के सपने का प्रतीक है.
शुरुआत में होंग-ची कारें सिर्फ चीन के टॉप नेताओं के लिए बनी थीं. माओ जेडोंग से लेकर आज तक ये कार शक्ति और प्रतिष्ठा की पहचान मानी जाती है.
यह कार हैंडमेड तैयार होती है. इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर नहीं होता, बल्कि खास ऑर्डर पर बेहद बारीकी से बनाई जाती है.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद इस कार का इस्तेमाल करते हैं. इसी वजह से इसका दर्जा और बढ़ गया है और अब इसे मर्सिडीज-बेंज और रोल्स-रॉयस जैसी कारों की टक्कर पर रखा जाता है.
Hongqi L5 स्पेशल फीचर्स18 फीट लंबी, 3.1 टन वजनी, कीमत करीब 7 करोड़ रुपये, दमदार V12 इंजन, सिर्फ राजनयिकों और खास मेहमानों के लिए.
इंटीरियर की खासियतेंअसली जेड स्टोन से सजी डैशबोर्ड, नप्पा लेदर सीट्स, 253 रंगों की एंबियंट लाइटिंग, ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और Bose साउंड सिस्टम
जैसे अमेरिका के पास कैडिलैक और ब्रिटेन के पास रोल्स-रॉयस है, वैसे ही चीन अपनी होंग-ची को दुनिया के सामने “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा” के प्रतीक के तौर पर पेश कर रहा है.