कम दाम, जबरदस्त स्टाइल! Tata Harrier का नया वेरिएंट लॉन्च
टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम SUV Tata Harrier के दो नए वेरिएंट्स Adventure X और Adventure X Plus को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है
यह कदम कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ग्राहकों को कम कीमत में प्रीमियम सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है
Tata Harrier के इन नए वेरिएंट्स को 'X' बैज के साथ पेश किया गया है, जो कि पुराने Adventure वेरिएंट्स को रिप्लेस करेंगे
सबसे बड़ी बात यह है कि ये वेरिएंट्स लगभग ₹55,000 सस्ते हैं और इनमें पहले से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं
इन वेरिएंट्स में पहले जैसा ही 2.0 लीटर का Kryotec डीजल इंजन मिलेगा, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम टॉर्क देता है
बाजार में Tata Harrier की टक्कर Mahindra XUV700, Hyundai Creta, MG Hector, और Kia Seltos जैसी SUVs से है
अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Tata Harrier का नया Adventure X वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है