Tesla की भारत में धमाकेदार एंट्री, मुंबई में खुला पहला शोरूम

 लम्बे इंतज़ार, चर्चाओं और बातचीत के बाद Tesla ने आखिरकार भारत में अपना पहला कदम रखा है

कंपनी ने मुंबई के BKC में अपना पहला  'Experience Centre' खोला और साथ ही अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, Model Y की बुकिंग भी शुरु कर दी है 

Tesla ने Model Y के दो वेरिएंट पेश किए हैं. ये कीमतें अमेरिकी बाज़ार की तुलना में काफी अधिक हैं.सोशल मीडिया पर कीमतों को लेकर तेज़ आलोचना देखने को मिली. लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज़ में 'TAX‑LA' कह दिया 

Tesla ने घोषणा की है कि मुंबई और दिल्ली में कुल 8 सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि Tesla की उपस्थिति भारत में EV सेल्स और निवेश को बढ़ावा देगी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने Tesla की शुरुआत का स्वागत किया, उन्होंने इसे राज्य और देश के लिए बड़े आर्थिक और पर्यावरणीय फायदे वाला कदम बताया 

  EV adoption और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ाने की दिशा में Tesla की भारत में एंट्री को एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है