FMCG सेक्टर में धूम, केक-बिस्किट वाली कंपनी ने दिखाया दम
फूड एंड स्नैक सेक्टर की प्रमुख कंपनी बेकरी प्रोडक्ट्स निर्माता 'ब्रीटनिया इंडस्ट्रीज' ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है
कंपनी ने जानकारी दी कि उसका नेट प्रॉफिट 93% तक बढ़ा है, जो निवेशकों और बाजार दोनों के लिए एक बड़ा संकेत है
कंपनी ने इस तिमाही में लगभग ₹550 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹285 करोड़ के आसपास था
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस जबरदस्त मुनाफे का सीधा असर कंपनी के शेयर प्राइस पर दिखेगा
सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही कंपनी के स्टॉक में 5 से 7% तक की तेजी देखी जा सकती है
विश्लेषकों का कहना है कि बेकरी, स्नैक और हेल्थ प्रोडक्ट्स की लगातार बढ़ती डिमांड और कंपनी की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला इसे लंबे समय तक बुलिश जोन में बनाए रख सकती है