मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को मई 2025 में RIL में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया था.

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज में कार्यकारी निदेशक की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे.

यह पदभार रिलायंस की उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसे पिछले साल ही औपचारिक रूप से लागू किया गया था. 

उस वक्त अनंत, आकाश और ईशा अंबानी को कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक बनाया गया था. हालांकि तब तीनों को कोई नियमित वेतन नहीं दिया जाता था.

उन्हें केवल बैठकों में शामिल होने के लिए 4 लाख रुपये सिटिंग फीस और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 97 लाख रुपये का कमीशन दिया गया था.

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में एक पोस्टल बैलेट नोटिस जारी कर सभी शेयरधारकों को अनंत अंबानी की नई जिम्मेदारी और उनके वेतन के बारे में सूचित किया है.

नोटिस में बताया गया है कि कार्यकारी निदेशक बनने के बाद अनंत को सालाना 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक वेतन, भत्ते और प्रॉफिट लिंक्ड कमीशन मिलेगा.

इसके अलावा, उन्हें कंपनी के शुद्ध मुनाफे के आधार पर अलग से पारिश्रमिक भी दिया जाएगा.

अप्रैल 2024 में अनंत को यह पदोन्नति मिली है, जिसके तहत अब वे रिलायंस के ऊर्जा कारोबार की कमान संभालेंगे.

अनंत अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में भी शामिल हैं. 

अनंत अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में भी शामिल हैं. 

इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन और वंतारा प्रोजेक्ट से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं.