टाटा ग्रुप की कौन सी कंपनी लोगों को बना रही है मालामाल?
टाटा समूह का देश में अलग ही नाम है. लोग इसके शेयर पर कमाई के लिए भरोसा करते हैं. तो आइये आंकड़ों से जानें टाटा की 3 दिग्गज कंपनियों के प्रदर्शन.
हम यहां टाटा मोटर्स, टाटा एलेक्सी और टीसीएस के मार्केट कैप, डिविडेंड, प्रदर्शन और शेयर प्राइज पर तुलना करेंगे.
मार्केट कैप की बात करें तो TCS 11,81,124.67 करोड़, टाटा मोटर्स 2,49,971.29 करोड़ है. वहीं टाटा एलेक्सी 37,619.96 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ बाजार में है.
साल 2025 में अब तक TCS ने सबसे अधिक डिविडेंड दिया है. जो 117 रुपये प्रति शेयर है. टाटा एलेक्सी ने 75 रुपये और टाटा मोटर्स ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंट दिया है.
13 तारीख के रिकॉर्ड के अनुसार, टीसीएस का शेयर प्राइज 3264 रुपये, टाटा मोटर्स 679 रुपये और टाटा एलेक्सी का शेयर प्राइज 6040 रुपये है.
पिछले एक हफ्ते में टीसीएस के शेयर 4.55% गिरे हैं. वहीं टाटा मोटर्स में भी 6.90% की गिरावट आई है. जबकि, टाटा एलेक्सी मात्र 1.30% कम हुए हैं.
आंकड़े बताते हैं टीसीएस पूंजीकरण और लाभांश सबसे अधिक है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर के दाम गिरे हैं.
लॉग टर्म में तीनों शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इनसे अच्छा खासा मुनाफा हुआ है. हालांकि, पिछले कुछ समय से दाम गिरे हैं.
नोट- शेयर मार्केट में पैसों का निवेश लंबी अध्ययन के बाद किया जाना चाहिए. हमने यहां सिर्फ आंकड़े बताए हैं. यह कोई सलाह नहीं है.