हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है— भगवंत मान क्यों बोले ऐसा?

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सियासी दलों ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘महारैली’ का आयोजन किया, भगवंत मान भी वहां पहुंचे

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शायराना अंदाज में ‘आप’ नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया

भगवंत मान ने दिल्ली में कहा— “भाइयों..बहनों…हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है”

CM भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर BJP को निशाने पर लिया.

CM मान बोले— “भाजपा वालों…आप अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?”

CM मान बोले— “सुन लीजिए… अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है.”

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की तारीफ की

CM मान बोले— इन्होंने (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) इतने दुख झेले… क्या-क्या इन्होंने नहीं देखा? मैं इन्हें नमस्कार करता हूं