BJP Candidate list 2024: सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने जारी की अब 8वीं लिस्ट

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा में जुटे हैं, आज BJP ने अपनी 8वीं लिस्ट जारी की

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी की गई भाजपा के उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं

भाजपा के उम्मीदवारों की 8वीं सूची में ओडिशा में 3, पंजाब में 6 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है

भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है, इस सीट से दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का मैदान में उतारा है

पंजाब के जालंधर से AAP के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट मिला है..जो हाल में ही भाजपा में शामिल हुए थे

यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 सूचियों में अपने 418 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है

भाजपा की पहली सूची में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और हेमा मालिनी समेत 100 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित किए गए थे