छपरा में खेसारी लाल यादव का जलवा, फैंस बोले- जीत तो...! 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोमवार को छपरा से आरजेडी (RJD) उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. नामांकन के मौके पर खेसारी के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी

माहौल किसी फिल्मी शूटिंग जैसा नजर आया. दो JCB मशीनों से उनके काफिले पर फूलों की बारिश की गई, वहीं आतिशबाजी और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल यादव की कार पर फूलों की बरसात होती दिख रही है

 समर्थकों ने पूरे जोश में उनका स्वागत किया. खेसारी ने भी इस प्यार का जवाब मुस्कुराकर और हाथ जोड़कर दिया

वीडियो शेयर करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा- “अब आखिरी काम बस यही करना है कि 6 नवंबर को लालटेन पर बटन दबाना है. इस आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना है। छपरा को मेरा दिल से आभार”

खेसारी के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूज़र्स ने लिखा, “जीत तय है… इस बार खेसारी ही छपरा की आवाज़ बनेंगे”

खेसारी लाल यादव इस बार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं

उनके नामांकन के मौके पर जिस तरह का उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला, उसने साफ कर दिया है कि खेसारी की लोकप्रियता सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं, बल्कि अब राजनीति में भी उनका जलवा देखने को मिल सकता है