महागठबंधन में दरार? RJD और कांग्रेस की 7 सीटों पर सीधी लड़ाई!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी है
लेकिन विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है
आरजेडी, कांग्रेस, वामदल, वीआईपी और अन्य सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है
सात विधानसभा सीट- लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसड़ा, बिहार शरीफ और गौड़ाबौराम - पर महागठबंधन के अंदर ही फाइट की स्थिति बन गई है
गौड़ाबौराम सीट पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं
लालगंज सीट पर भी कांग्रेस की आदित्य कुमार और आरजेडी की शिवानी शुक्ला (पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी) में टकराव है
दूसरे चरण में जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस और राजद दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है
जहां महागठबंधन अपनी सीटों के बंटवारे को लेकर उलझा है, वहीं एनडीए ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास पासवान) और एचएएम के बीच बंटवारा स्पष्ट हो चुका है