अलीनगर में मैथिली ठाकुर की धूम, मोकामा में अनंत सिंह ने मचाया तहलका
दरभंगा की अलीनगर सीट पर बीजेपी की ओर से लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव जीत गई हैं. वहा दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्र हैं
वहीं, मोकामा से JDU के उम्मीदवार अनंत सिंह को मतदान से पहले गिरफ़्तार किए जाने की वजह से ये सीट चर्चा में है
अनंत सिंह ने अपने सीट पर 28,206 मतों से आरजेडी की उम्मीदवार वीणा देवी पर जीत हासिल की है
वीणा देवी इलाक़े के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विधायक थीं लेकिन इस बार ख़ुद अनंत सिंह चुनावी मैदान में हैं
छपरा विधानसभा सीट से इस बार राष्ट्रीय जनता दल ने लोकप्रिय भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव को उम्मीदवार बनाया था
रुझानों में खेसारी लाल यादव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं और पहले नंबर पर बीजेपी से छोटी कुमारी हैं
सिवान के रघुनाथपुर सीट से बाहुबली नेता और राष्ट्रीय जनता दल से सांसद रहे सैयद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने जेडीयू के विकाश कुमार सिंह को 9248 मतों से हरा दिया है
2024 के लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सिवान से निर्दलीय उम्मीदवार थीं लेकिन हार गई थीं
महुआ विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव उम्मीदवार थे
लेकिन महुआ सीट से तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर रहे हैं. उन्हें सिर्फ़ 35,703 वोट मिला है