पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें: BSP ने बदले यहां से अपने प्रत्याशी 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी

बसपा ने जौनपुर सीट से श्रीकला सिंह का टिकट तो बस्ती से दयाशंकर मिश्र का टिकट काट दिया है

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ तरबगंज थाने में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रशासन द्वारा FIR दर्ज कराई गई 

वोट बैंक के चलते आतंकी हमलों के दौरान कांग्रेस, टीएमसी ने साधी चुप्पी- बोले अमित शाह

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जेपी नड्डा, अमित मालवीय और विजयेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भाजपा, आरएसएस संविधान बदलना चाहते हैं, इस चुनाव का उद्देश्य इसे बचाना है: राहुल गांधी

राहुल गांधी रायबरेली और अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव हारेंगे: केशव प्रसाद मौर्य

‘इंडिया’ गठबंधन के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं: भाजपा

सपा ने श्याम लाल पाल को बनाया यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया