नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली 7 ऐसी फिल्में जिन्हें जीवन में एक बार जरूर देखें
अगर आप बॉलीवुड फिल्मों के दिवाने है तो इन 7 फिल्मों को जरूर देखें, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है. खास बात ये ही की ये फिल्में आपको असानी से ओटीटी पर मिल जाएंगी है.
इन फिल्मों की कहानियां न केवल दमदार बल्कि इमोशन और कुछ न कुछ सिखाने वाली है. आइए जानते हैं की ये वो कौन सी 7 फिल्में हैं
इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म हें गंगुबाई, जो रेड लाइट से उठकर हिम्मत और हुकूमत की मिसाल बनती है. आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला.
रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट, जो वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है. जिन्होंने नासा की नौकरी को ठुकराकर भारत लौटे और फिर स्पेस प्रोग्राम में एक अहम योगदान दिया.
इस सूची में तीसरे नंबर पर है फिल्म छिछोरे जिसकी कहानी दोस्तों के एक ऐसे ग्रुप की है, जो कॉलेज हॉस्टल में शुरू होती है. ये फिल्म आपको आपके कॉलेज और उसके हॉस्टल के दिनों की याद दिला देगी.
बजरंगी भाईजान इस लिस्ट में चौथै स्थान पर है, जो हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ काफी भावनात्मक है. इस फिल्म की कहानी एक गूंगी बच्ची को पाकिस्तान में उसकी मां से मिलाने की जद्दोजहद पर आधारित है.
इस सूची में पांचवें नंबर पर है पेशवा बाजीराव, काशीबाई और मस्तानी के अमर प्रेम पर आधारित फिल्म बाजीराव मस्तानी, जो नागनाथ एस. इनामदार के उपन्यास राऊ से प्रेरित है.
विकी डोनर फिल्म जो एक ऐसे बेरोजगार युवक की जिदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसों के लिए स्पर्म डोनर बन जाता है. लेकिन शादी के बाद जब उसकी पत्नी को पता चलता है, तो उनके रिश्ते में दरार आ जाती है.
इस लिस्ट में सांतवे नंबर पर है तीन इंजीनियरिंग छात्रों पर आधारित फिल्म 3 इडियट्स. जिसकी कहानी दोस्ती, सपनों और संघर्षों से भरी हुई है, जिसमें दो दोस्त अपने खोये यार को ढूंढने निकलते हैं.