इतिहास में पहली बार रिलीज हुआ 'हाउसफुल 5' A और B का दमदार वर्जन, जानें किसकी टिकट खरीदें दर्शक?
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रेंचाइज का पांचवा पार्ट आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. इस कॉमेडी फिल्म में थ्रिल भी देखने को मिलने वाला है.
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा जहां 19 से ज्यादा एक्टर्स नजर आ रहे हैं.
तो वहीं हैरानी वाली बात यह है कि फिल्म के दो पार्ट हैं जिन्हें सिनेमाघरों में देखना होगा. दरअसल हाउसफुल के दो पार्ट यानी A और B में रिलीज हुए है.
लेकिन कई लोग कन्फ्यूज हैं कि दर्शक किसकी टिकट खरीदें? चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में.
आपको बता दें कि हाउसफुल फिल्मों की स्टोरीलाइन एक जैसी है बस इसके 20-25 मिनट के क्लाइमैक्स में अंतर है.
फिल्म के दोनों वर्जन को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. किसी को इसका A तो किसी को B क्लाइमेक्स पार्ट पसंद आ रहा है.
लेकिन अब दर्शकों के बीच ये कन्फयूजन है कि इन दोनों में से किसकी टिकट लें. तो आपको बता दें कि मेकर्स ने साफ बताया है कि इस फिल्म के भले ही दो वर्जन है लेकिन सिर्फ क्लाइमैक्स छोड़कर पूरी फिल्म एक जैसी ही है.
तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है जिस भी वर्जन को देखना चाहते हैं सिनेमाघरों में उसकी टिकट खरीद लीजिए.
दरअसल फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के दिमाग में ये इमैजिनेशन पिछले 30 सालों से चल रही थी कि वो कोई ऐसी फिल्म बनाएं जिसके अलग-अलग क्लाइमैक्स हों. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U\A सर्टिफिकेट दिया है.