पुलिस की वर्दी मे दिखेंगे गुड्डू भईया, आने वाली है अली फजल की नई थ्रिलर सीरीज
वेब सिरीज मिर्जापुर में गुड्डू भईया के किरदार से पूरे देश में लोगों को अपना दिवाना बनाने वाले अली फजल अब एक बार फिर ओटीटी पर दिखाई देने वाले हैं.
अली फजल ने फिल्मों में अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत रखा है और मिर्जापुर में गुड्डू भईया के किरदार से भी ओटीटी पर कब्जा कर रखा था.
अब वो एक नई वेब सीरीज के साथ आने वाले है, जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है जो की क्राईम थ्रिलर सीरीज होगी.
इस नए वेब सीरीज में वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले है, जो एक सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरी हुई वेब सीरीज होने वाली है.
इस वेब सीरीज का नाम 'राख' है, जिसे एंडेमोलशाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज के बैनर तले 'प्रोसित रॉय' डायरेक्ट कर रहे हैं.
इस वेब सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे और आमिर बाशीर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिसका मतलब ये है कि परफॉर्मेंस लाजवाब होने वाली है.
हालांकि यह वेब सीरीज आपको अभी देखने को नहीं मिलेगी, मेकर्स ने इसे 2026 में रिलीज करने की बात कही है जिसे आप एमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
यह वेब सीरीज रिलीज होने पर एक साथ कई देशों में स्ट्रीम होगी, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीरीज बहुत ही शानदार होने वाली है.
इसके पहले अली फजल को मल्टीस्टारर फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया था.