Amir Khan ने इस भारतीय खिलाड़ी की बेटी का किया नामकरण, जानिए क्या रखा नाम?
एक्टर प्रोड्यूसर विष्णु विशाल और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी के लिए नामकरण समारोह का आयोजन 7 जुलाई को किया था.
फंक्शन के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हैदराबाद पहुंचे और इस नामकरण समारोह का हिस्सा बने.
आमिर न सिर्फ समारोह में शामिल हुए बल्कि उन्होंने कपल की बेटी का नामकरण भी किया और उसका नाम मीरा रखा है.
ज्वाला और उनके एक्टर पति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खास मौके की तस्वीर शेयर की है और साथ ही आमिर के लिए शुक्रिया नोट भी लिखा है.
विशाल ने लिखा- 'हमारी मीरा से परिचय...हमारी बच्ची का नाम रखने के लिए हैदराबाद तक आने के लिए आमिर खान सर को बहुत-बहुत बधाई. मीरा अनकंडीशनल लव और पीस को रिप्रेजेंट करती है.
आमिर सर के साथ इस मुकाम तक का सफर जादुई रहा है और हमारी बेटी को इतना सुंदर नाम देने के लिए आमिर सर आपका धन्यवाद.'
वहीं, इस खास मौके की तस्वीर शेयर करते हुए ज्वाला लिखती हैं- ‘हमारी ‘मीरा’! इससे ज्यादा कुछ नहीं मांगा जा सकता आमिर, आपके बिना यह सफर असंभव होता.
हमारी बेटी को इतना सुंदर और मीनिंगफुल नाम के लिए धन्यवाद.
बता दें कि विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने कुछ साल डेट करने के बाद साल 2021 में शादी कर ली थी और अपने पांचवीं मैरिज एनिवर्सरी पर दोनों ने बेटी का स्वागत किया है.
आमिर और विष्णु अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती साल 2023 से चली आ रही है, जब वे दोनों साइक्लोन प्रभावित तमिलनाडु में फंसे हुए थे, बाद में, उन्हें फायर और रेस्क्यू टीम करापक्कम में बचाया था.