अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर शेयर की बाते

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन किया

फैंस ने भी एक्टर पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने-अपने फोन निकालकर उनकी फोटो क्लिक करने लगे. इस प्यारी मुलाकात की झलकियों को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनता से मुलाकात का फोटो शेयर कर लिखा, "मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में रहने और काम करने में मदद करती हैं"

इस पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "और आप ही हैं जिसकी वजह से हम जैसे लाखों लोग मुस्कुराते हैं सर, आपका जुनून हमें हमेशा ज़िंदा, प्रेरित और गौरवान्वित रखता है. ढेर सारा प्यार और सम्मान"

एक अन्य ने लिखा, "आपके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन सचमुच अविश्वसनीय है, सर. प्रेरणा देते रहिए." एक ने लिखा, "आपके शब्द और आपका काम हमें हर दिन प्रेरित करते रहते हैं, सर"

फिलहाल अभिनेता रियलिटी गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति 17" को होस्ट कर रहे हैं. यहां वे अलग-अलग सिलेब्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं

आने वाले एपिसोड में शो में अभिनेता-हास्य कलाकार सुदेश लहरी और कीकू शारदा दिखने वाले हैं. शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं

एक प्रोमो में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपने बचपन की यादें शेयर की और बताया कि गरीबी की वजह से वे कभी भी स्कूल नहीं जा पाए थे