इस नए एक्टर के साथ पहली बार जोड़ी बनाएंगी अनन्या पांडे!
बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार अनन्या पांडे इन दिनों अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं. हाल ही में वह करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं
इस फिल्म में वह नए अंदाज़ में नजर आने वाली हैं, लेकिन अब एक और दिलचस्प खबर सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है
Peepingmoon की रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या पांडे ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है, जिसका नाम है 'छूमंतर'. यह फिल्म एक साइंस फिक्शन कॉमेडी होगी, जिसमें दर्शकों को रोमांच और हंसी देखने को मिलेगा
खास बात यह है कि इस फिल्म में अनन्या पहली बार एक नए मेल एक्टर मुंज्या फेम अभय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी
फिल्म ‘छूमंतर’ का निर्देशन डायरेक्टर अयान मुखर्जी करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' जैसी भव्य साइंस फिक्शन फिल्म बनाई थी. हालांकि ‘छूमंतर’ का टोन हल्का-फुल्का और फनी होगा, जो युवाओं को काफी पसंद आएगा
सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी और 2026 की शुरुआत में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा
अनन्या पांडे इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही इसे हां कहा था
फिल्म ‘छूमंतर’ को लेकर फैंस की उत्सुकता पहले से ही बढ़ चुकी है, और अब सभी को इंतजार है कि अनन्या का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर कैसा जादू चलाता है