गुरुद्वारे में साथ दिखे सारा और अर्जुन, क्या है दोनों का रिश्ता?

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में देर रात में दर्शन करते देखा गया, जिसकी एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हो

अक्टूबर 2024 में केदारनाथ यात्रा के दौरान दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद सारा और अर्जुन के बीच अफेयर्स की अफवाहें तेज हो गई थीं

अर्जुन प्रताप बाजवा पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं. वे मॉडल, अभिनेता, गायक और MMA फाइटर भी हैं

अर्जुन ने 'Band of Maharajas' जैसे संगीत प्रोजेक्ट्स में काम किया है और बॉलीवुड फिल्म 'Singh Is Bliing' में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई है

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अर्जुन ने कहा है कि अफवाहें बेबुनियाद हैं और वह फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं

सारा अली खान की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'Metro... In Dino' है, जिसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी