कपिल शर्मा की हीरोइन ट्रोलर्स पर भारी, भद्दे कमेंट का दिया धांसू जवाब
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आयशा खान जनता के बीच काफी फेमस हैं. उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल रहते हैं.
इन दिनों आयशा अपनी मूवी 'किस किसको प्यार करूं-2' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उन्हें कपिल शर्मा के साथ रोमांस करते देखा जाएगा.
इसी बीच आयशा अपने एक पोस्ट के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. वह अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं.
ऐसे ही एक पोस्ट पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट करते हुए लिखा 'इसे सिर्फ बम दिखाने के लिए रखा हुआ है, चीप औरत.'
यूजर के इस घटिया कमेंट का जवाब देते हुए आयशा ने कहा ' ये तो मैं हर जगह साथ लेकर घूमती हूं. दुभार्गय से या सौभाग्या से ये मेरी बॉडी का हिस्सा है. अभी डिस्मैंटल करना सीखा नहीं है.'
आयशा अक्सर ट्रोल्स को करारा जवाब देती हैं, जो उनके पोस्ट पर गंदे कमेंट करते हैं. उन्हें बिग बॉस 17 से पहचान मिली थी, जहाँ वे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आई थीं.
फिलहाल आयशा खान 'किस किसको प्यार करूं-2' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ कपिल शर्मा, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी भी दिखाई देंगे.