2025 में इन सितारों ने रचाई शादीदेखें खूबसूरत तस्वीरें
शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पड़ाव होता है. साल 2025 में कई सेलिब्रिटी ने गुपचुप और धूमधाम से शादी की. बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर अपने खास पलों की झलक दिखाई.
अरमान मलिक – आशना श्रॉफसाल की शुरुआत में सिंगर अरमान मलिक ने 2 जनवरी को इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी की. लव स्टोरी काफी समय से सुर्खियों में थी. शादी में परिवार और खास दोस्तों ने शामिल होकर खुशी मनाई.
दर्शन रावल – धरल सुरेलिया
जनवरी में ही सिंगर दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी की. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया.
आदर जैन – अलेखा आडवाणी
कपूर परिवार से जुड़ा आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से दो रस्मों में शादी की – 12 फरवरी को गोवा में क्रिश्चियन रीति से और 21 फरवरी को मुंबई में हिंदू रीति से.
प्रतीक बब्बर – प्रिया बनर्जी
अभिनेता-राजनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को मुंबई में प्रिया बनर्जी से शादी की. शादी में परिवारिक ड्रामे के बावजूद रस्में पूरी हुईं.
प्राजक्ता कोली – वृषांक खनाल
यूट्यूबर-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने 25 फरवरी को 13 साल की डेटिंग के बाद वृषांक खनाल से कर्जत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. शादी में भारतीय और नेपाली कल्चर का सुंदर मेल देखा गया.
हिना खान – रॉकी जायसवाल
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को मुंबई में रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की. हिना ने मनीष मल्होत्रा की स्पेशल साड़ी पहनकर फैंस को फोटो शेयर की.
अखिल अक्किनेनी – जैनब
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. इसमें फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए.
अविका गौर – मिलिंद चंदवानी
‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने 30 सितंबर को बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की. शादी में हल्दी, मेहंदी और सात फेरे जैसे पारंपरिक रस्में हुईं.
सामंथा रुथ प्रभु – राज निदिमोरूसाल के आखिरी महीने में सामंथा रुथ प्रभु ने गुपचुप तरीके से 1 दिसंबर को कोयंबटूर में ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की. सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे.
सारा खान – कृष पाठकटीवी एक्ट्रेस सारा खान ने 5 दिसंबर को कृष पाठक से शादी की. पहले निकाह हुआ और फिर हिंदू रीति से सात फेरे लिए गए. दोनों ने फैंस के साथ अपने खुशियों भरे पल शेयर किए.