टीवी स्टार्स संग भारती का बेबी शॉवर, फैंस भी झूम उठे

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं

 जल्द ही वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इसी खुशी में उनके लिए खास बेबी शॉवर सेरेमनी रखी गई, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे और उनके करीबी दोस्त पहुंचे

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर कई इनसाइड झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं

बेबी शॉवर फंक्शन में भारती सिंह ब्लू कलर की लूज फ्लोई ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने अपना बेबी बंप भी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया

 इस दौरान वह अपनी दोस्त जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर और तेजस्वी प्रकाश संग कई पोज देती दिखाई दीं

इवेंट में जन्नत जुबैर, जैस्मिन भसीन, अली गोनी और कश्मीरा शाह जैसे सितारे भी शामिल हुए और सभी ने जमकर मस्ती की

अगर बात करें भारती सिंह की पर्सनल लाइफ की, तो उन्होंने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने और अब 41 साल की उम्र में भारती दूसरी बार मां बनने जा रही हैं