'ग्लैमरस नहीं, इस बार देसी बनीं धनश्री! फैंस को लुक ने कर दिया दीवाना'
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं
हाल ही में धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां पहने धनश्री पूरी तरह से नवविवाहिता के अंदाज में दिखाई दीं
धनश्री अक्सर वेस्टर्न और ग्लैमरस आउटफिट्स में नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया
कुछ फैंस ने तो यह भी पूछ लिया कि क्या वह किसी खास समारोह में शामिल हुई थीं या किसी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं
धनश्री ने इन फोटोज के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, जिससे फैंस और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो गए
कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में चहल की किस्मत को सराहा
धनश्री का यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं