धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, हेमा मालिनी और परिवार में चिंता का माहौल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सिनेमा जगत के दिग्गज सितारे धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को भर्ती हुए 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, और उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई चिंतित है
धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
रविवार देर शाम हेमा मालिनी, ईशा देओल और अभय देओल को अस्पताल से घर लौटते हुए देखा गया
गाड़ी में तीनों साथ नजर आए, जहां हेमा मालिनी के चेहरे पर साफ तौर पर चिंता झलक रही थी. वहीं ईशा और अभय देओल भी गंभीर और परेशान दिखे
इससे पहले दिन में सनी देओल अपने दोनों बेटों करण देओल और राजवीर देओल के साथ अस्पताल पहुंचे थे
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की खबर सुनते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ लग गई, जो अपने पसंदीदा अभिनेता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रही है