कौन सा सिनेमा है सबसे ज्यादा अश्लील दिनेश लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी.

दिनेश लाल यादव का कहना है कि हिंदी फिल्मों में अक्सर हीरोइनें बिकिनी में नजर आती हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में ऐसा नहीं दिखाया जाता.

अक्सर कहा जाता है कि भोजपुरी फिल्मों के गानों में दोहरे अर्थ वाले शब्द और ज्यादा अश्लीलता दिखाई जाती है.

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ ने कहा कि, हमारी इंडस्ट्री की हीरोइनें आपको कभी भी बिकिनी में दिखाई नहीं देंगी.

हाल ही में आरजे रौनक के पॉडकास्ट में पहुंचे दिनेश लाल यादव ने कहा कि साउथ, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की तुलना में हिंदी सिनेमा सबसे ज्यादा वल्गर है.

दिनेश लाल यादव ने कहा कि हिंदी सिनेमा में अक्सर हीरोइनें बिकिनी में नजर आती हैं, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में आजतक किसी एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया.

लोग अक्सर भोजपुरी फिल्मों को वल्गर कहते हैं, लेकिन मैं सही बता रहा हूं कि यहां कोई भी एक्ट्रेस बिकिनी में दिखाई नहीं गई है.

इसके पहले, ‘आप की अदालत’ में दिनेश लाल यादव ने कहा था कि हिंदी गानों में भोजपुरी गानों की तुलना में ज्यादा अश्लीलता होती है.

उनका कहना था कि कुछ गाने, जैसे 'छत पर सोया था बहनोई, मैं तने समझ कर सो गई' और 'सरकाइ लो खटिया जाड़ा लगे', के बोल भी अश्लील हैं, लेकिन इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता.

दिनेश लाल यादव को फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल’ से असली पहचान मिली थी और इसी के बाद उनका नाम निरहुआ पड़ गया.