गोविंदा की तबीयत पर अपडेट, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं

हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया और फैंस के सामने अपनी पहली झलक दी, जिसमें वे फिट और स्वस्थ नजर आए

गोविंदा ने अपनी तबीयत के बारे में बात करते हुए बताया कि हाल ही में की गई इंटेंस एक्सरसाइज की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी

उन्होंने कहा, "मैं अच्छा हूं, बस ज्यादा हार्ड वर्क कर लिया. योग और प्राणायाम अच्छा है. ज्यादा हैवी एक्सरसाइज जो करते हैं, वो थोड़ी टफ है. मैं ट्राई कर रहा हूं कि पर्सनैलिटी और बेहतर हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि योग और प्राणायाम करना ही सबसे अच्छा है"

बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

हालांकि राहत की बात यह है कि उनके टेस्ट रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं और उनकी सेहत अब पूरी तरह सुरक्षित है