सुनीता आहूजा ने खोई रिंग मिलने पर कहा- 'मेरा सुहाग...'

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब यूट्यूबर बन चुकी हैं और उनका हर व्लॉग तेजी से वायरल होता है

हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुंबई के मुंबा देवी मंदिर गईं हैं

वीडियो की शुरुआत में सुनीता थोड़ी चिंतित नजर आईं

सुनीता ने बताया, “आज मैं इतनी टेंशन में हूं, मेरी सगाई की रिंग पता नहीं मैंने कहां रख दी है. मैं वही ढूंढ़ रही हूं, लेकिन मुझे नहीं मिल रही. सबकी नजर वहीं पर थी. इतनी महंगी थी वो रिंग”

रिंग ना मिलने की चिंता से परेशान होकर सुनीता मुंबा देवी मंदिर पहुंचीं और माता रानी से आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रार्थना किया की उनकी रिंग मिल जाए और उनके लिए ये मुराद पूरी हुई

मंदिर में दर्शन के बाद सुनीता ने भावुक होते हुए कहा, बहुत साल पहले मैं यहां गोविंदा के साथ आई थी. आज इतने अच्छे दर्शन हुए हैं. मेरे सुहाग की हमेशा रक्षा करना. मेरा सुहाग मेरा ही रहेगा

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं

 हालांकि पिछले कुछ महीनों से उनके बीच खटपट की खबरें सामने आई थीं, लेकिन कपल ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया है