कैंसर से जूझ रहीं हिना ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी, शेयर की वेडिंग तस्वीरें

रें

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान ने अपने लंबे समय से जीवनसाथी रहे रॉकी जायसवाल के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है.

जहां एक ओर हिना गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने निजी जीवन में एक नई शुरुआत की है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं.

बता दें कि हिना खान और रॉकी जैसवाल करीब 12 सालों से रिलेशनशिप में थे.

वहीं हिना खान के वेडिंग लुक की बात करें तो हिना बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं.

उन्होंने बेहद ही लाइट ज्वेलरी कैरी की हुई थी, और साथ ही अपनें बालों को खुला रखा था. 

इसके अलावा रॉकी ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था ,दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे.

हिना खान ने अपने हाथों में और अपने पैरों में  सिंपल और बेहद खूबसूरत मेहंदी लगाई हुई .

हिना और रॉकी ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

इनकी शादी की तस्वीरें देख मुस्लिम फैंस हिना खान को जमकर ट्रोल कर रहें है.