क्यों खुद की फिल्में नहीं देखतीं बेबो? करीना कपूर ने खोला राज़

 करीना कपूर आज 45 साल की हो गई हैं. शादी, बच्चे और करियर सबको बैलेंस करते हुए भी वो आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई हैं.

बेबो का जादू अब भी वैसा ही है. दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है? करीना अपनी फिल्में खुद नहीं देखतीं!

एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि उन्हें खुद को पर्दे पर देखना अच्छा नहीं लगता. उनके लिए ये काफी नर्वस कर देने वाला अनुभव होता है.

करीना कहती हैं कि वो फिल्में देखने के बजाय अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा को कहती हैं कि वो फिल्म देखें और उन्हें फीडबैक दें.

करीना बताती हैं कि रिलीज के वक्त अगर वो खुद फिल्म देखें तो उन्हें ओवरथिंकिंग और घबराहट घेर लेती है. इसलिए वो कई महीनों तक इंतजार करती हैं.

करीना मानती हैं कि जब फिल्म रिलीज होती है, उस वक्त दर्शकों का रिएक्शन ही असली फीडबैक होता है. वो चाहती हैं कि लोग बिना उनकी राय के फिल्म को जज करें.

करीना कहती हैं – "जब वक्त गुजर जाता है और मैं अपनी फिल्में बाद में देखती हूं, तो मुझे सुकून मिलता है."

इस आदत की वजह से करीना हमेशा खुद को ज्यादा प्रेशर में नहीं डालतीं. शायद यही वजह है कि आज भी उनका आत्मविश्वास बरकरार है.

यही है करीना कपूर का राज,  वो अपनी फिल्में खुद रिलीज पर नहीं देखतीं, बल्कि दर्शकों के रिएक्शन का इंतजार करती हैं.