खान सर की पत्नी की तस्वीर आ गई सामने, खूबसूरती में फिल्म एक्ट्रेस भी फेल

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले खान सर पिछले दिनों शादी के बंधन में बंध गए.

खान सर ने अपनी शादी की जानकारी कई दिनों के बाद सोशल मीडिया पर दी.

खान सर ने हाल ही में अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी दी थी, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.

इस दौरान उनकी पत्नी भी नजर आई थीं, हालांकि वह घूंघट में थीं, इसलिए लोग उनका चेहरा नहीं देख पाए.

बाद में लोग सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें शेयर कर उनकी पत्नी बताने लगे.

अब खान सर ने खुद अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

जिसमें वह अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

उनकी पत्नी काले सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं.