जुलाई में किन- किन बड़े स्टार की आ रही है मूविज़ ? देखिए लिस्ट

इमोशन्स, म्यूजिक और मोहब्बत से सजी अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म एक नई कहानी ‘सैयारा’ से अब सबके दिलों पर दस्तक देने को तैयार है.

मोहब्बत से सजी यह कहानी इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक बन सकती है, जो की सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज़ होगी.

अनुराग बसु की मेट्रो इन डिनो , उनकी 2007 की फ़िल्म लाइफ़ इन ए मेट्रो का अगला भाग है, जो 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.

 यह फ़िल्म भारतीय शहरों में सेट की गई कई शहरी प्रेम कहानियों को एक साथ बुनती है, जिसमें सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं.

"The Fantastic Four" फिल्म, 25 जुलाई 2025 को भारत में रिलीज़ होगी. मार्वल स्टुडियोज़ के अनुसार यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फेज सिक्स का हिस्सा है.

राजकुमार राव एक एक्शन फिल्म 'मालिक' में नजर आने वाले हैं.  इस फिल्म का डायरेक्शन पुलकित ने किया है और ये 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सरजमीन' के टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन, इब्राहिम अली खान और काजोल के लुक ने दर्शकों में दिलचस्पी पैदा कर दी थी कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होने वाली है.

ये सिनेमाघरों में 25 जुलाई को होगी और इसमें दर्शक बाप-बेटे की जंग, इमोशन्स और देशभक्ति की झलक भी देखेंगे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' की चर्चा काफी समय से चल रही थी. जिसमें सिद्धार्थ नॉर्थ इंडिया के परम बने हुए हैं और जाह्नवी साउथ इंडिया की सुंदरी बनी हैं.

यह फिल्म सिनेमाघरों में  25 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली है.ये सिनेमाघरों में 25 जुलाई को होगी और इसमें दर्शक बाप-बेटे की जंग, इमोशन्स और देशभक्ति की झलक भी देखेंगे.