जानिए, अनुपम खेर की कौन- कौन सी फिल्मों ने IFFI में मारी बाजी
'तन्वी द ग्रेट' फिल्म वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर के करियर की हिट फिल्म साबित हो रही है
इस फिल्म का निर्देशन खुद अनुपम खेर ने किया है और फिल्म बैक टू बैक अवॉर्ड हासिल कर रही है. अब उनकी फिल्म 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' और 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर जानकारी शेयर की है
दोनों फिल्मों को आज से शुरू हो रहे 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित करने का मौका मिला है
गुरुवार से 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज हो रहा है. महोत्सव में शामिल होने के लिए बी टाउन के निर्माता और निर्देशक गोवा रवाना हो रहे हैं
ये फिल्म फेस्टिवल 8 दिनों तक चलने वाला है, जिसमें दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की श्रेष्ठ फिल्मों को स्क्रीनिंग का मौका दिया जाता है